बरेली, जून 18 -- रामनगर, संवाददाता। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों व फरसे से हमला कर घायल कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ​रामनगर निवासी सीमा शाक्य ने सीओ को दी शिकायत में बताया कि आठ जून की शाम पड़ोस का एक युवक बुरी नीयत से उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। जब उसके ससुर यादराम शिकायत करने गए, तो आरोपी कई लोगों के साथ उनके घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में ससुर यादराम व चचेरी ननद कुंती के हाथ टूट गए, जबकि महेश पाल के सिर पर फरसे से वार कर घायल कर दिया। भानु प्रताप व जयपाल को भी गंभीर चोटें आईं हैं। सीओ के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...