अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में हमलावरों ने घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट कर दी। आरोपी छेड़छाड़ के मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी युवती ने 2021 में मोहल्ले के ही युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अब आरोपी मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर मंगलवार को हमलावर घर में घुसकर आ गए। लाठी डंडों से मां-बेटी के साथ मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ललित उर्फ दुर्गेश, संतोष, दीपिका, दीप्ती और अनुराग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.