गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- मोदीनगर। किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। आरोप है कि किशोरी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। थानाप्रभारी ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। भाकियू भानू के कार्यकर्ता शनिवार को मोदीनगर थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष गौरव त्यागी ने बताया कि मोदीनगर शहर के एक व्यापारी के घर पर पीड़िता की मां घरेलू सहायिका थी। किशेारी के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की गई। जब किशोरी ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उल्टे पीड़िता के खिलाफ ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। आरोप है कि पुलिस के पास चोरी करने के कोई सबूत नहीं हैं ,इसलिए अब तक कोई ...