कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे-13/ पॉक्सो कोर्ट ने युवक को दोषी ठहराते हुए उसे तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर सात हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक विकास सिंह ने बताया कि शिवली क्षेत्र के एक गांव में 26 अप्रैल 2018 में आईं बारात में डीजे में डांस कर रही 10 वर्षीय लड़की के साथ रूरा क्षेत्र के बैजुपुरवा निवासी सचिन ने छेड़छाड़ कर दी और उसे हाथ पकड़कर बगीचे की ओर ले जाने लगा। तभी लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने उसे बचाया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही आरोपपत्र अदालत में पेश किए थे। इसकी सुनवाई करते हुए एडीजे 13/पॉ...