छेड़छाड़ के आरोपी की कुटिया बुलडोज़र से ढहाई
मथुरा, मई 14 -- बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी साधु वेशधारी बाबा की परिक्रमा मार्ग किनारे बनी कुटिया को अवैध मानते हुए नगर निगम ने बुधवार को बुलडोज़र से ढहा दिया। बताते चलें कि सोमवार की रात को मैत्री विधवा घर के पास परिक्रमा मार्ग किनारे कुटिया बनाकर रह रहे कृष्ण हरिदास बाबा पर 10 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस सम्बन्ध में बालिका की मां ने आरोपी बाबा के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया। जिसमें आरोप है कि बाबा ने ठाकुरजी के विशेष दर्शन कराने का झांसा देकर बालिका को कुटिया के अंदर ले जाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। घटना के बाद नगर निगम प्रशासन भी हरकत में आ गया। बुधवार को बुलडोज़र ले जाकर टास्क फोर्स की मौजूदगी में कुटिया को सरकारी ज़मीन पर अवैध मानते हुए ढहा दिया गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.