बिल्ल्होर, अगस्त 15 -- बिल्हौर,संवाददाता। अरौल के एक गांव निवासी छेड़छाड़ के आरोपित ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस ने दलित उत्पीड़न की धारा बढ़ा दी है। अरौल के एक गांव स्थित प्राथमिक स्कूल की दलित रसोइया से 21 जुलाई को ग्राम प्रधान संदीप उर्फ रिक्की कटियार व उसके सहयोगी अजीत कटियार व रजत कटियार ने स्कूल के अंदर घुसकर रसोइया को निकालने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने रसोइया के बाल पकड़क गाली गलौज कर लात-घूसों से पीटकर बेज्जत किया था। उसी समय बीच बचाव करने आई उसके बेटे और बहू से अभद्रता कर बहू के कपड़े फाड़ दिए थे। आरोपितों ने पुलिस-प्रशासन पर अपना प्रभाव बतातर देख लेने की धमकी दी थी। यह भी पढ़ें- दलित किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को जेल भेजा एसओ अरौल विनय तिवारी ने एसीपी बिल्हौर के निर्देश पर आरोपित ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मारपीट, धमकी और छेड़छ...