बागपत, जनवरी 29 -- बड़ौत। किरठल गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर एक युवती और उसके भाई के साथ मारपीट की। एसपी के आदेश के बाद छह लोगों के खिलाफ रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। किरठल गांव की रहने वाली एक युवती ने बताया कि गांव का एक युवक उसे आए दिन परेशान करता था। उसका स्कूल जाना मुश्किल कर दिया था। अब स्कूल जाते समय आरोपी युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने घर आकर मां को घटना की जानकारी दी। उसकी मां आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो उसे वहां से भगा दिया। बताया कि इसके बाद आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुस गया। उस समय वह अपने भाई के साथ घर में अकेली थी। परिवार के बाकी सदस्य खेत गए थे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनो बहन -भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.