मेरठ, जनवरी 30 -- क्षेत्र की एक कॉलोनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक के परिजनों ने छात्रा उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित छात्रा ने गंगानगर थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र की कॉलोनी निवासी एक छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि स्कूल और ट्यूशन जाते समय एक युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है। इस बात का विरोध करने पर युवक छात्रा को अपहरण की धमकी देता है। गुरुवार देर शाम छात्रा एमडीए वीसी आवास के पास कुत्ता घूमाने गई थी। इस दौरान युवक अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। इसके बाद युवक के परिजनों ने छात्रा और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित छात्रा ने गंगानगर थाने पहुंचकर आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

हिंदी ...