बाराबंकी, अप्रैल 10 -- बाराबंकी, संवाददाता। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में विद्यालय गई एक छात्रा से युवक ने रास्ते में छेड़छाड की। विरोध पर आरोपी ने गला दबा कर उसकी हत्या की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा ने पुलिस का तहरीर देकर बताया कि वह कॉलेज गई थी। वहां से वापसी के दौरान प्रिंस यादव नाम के युवक ने उसका पीछा किया। सुनसान जगह पर उसे रोक कर प्रिंस ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह घटनास्थल से बच कर घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ह...