बागपत, फरवरी 1 -- रमाला। क्षेत्र के एक गांव में छात्रा को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड गया। आरोपियों ने छात्रा के घर पर लाठी डंडों से हमला कर पीड़ित छात्रा और उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित छात्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ती है। जब वह स्कूल आतीं जातीं है तो गांव का ही एक युवक उसका रोजाना पीछा करता है। दो दिन पहले वह स्कूल जा रही थीं तभी आरोपी युवक ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र टिप्पणी की। उसने ये बात घर आकर अपनी मां को बताई। उसकी मां आरोपी के घर उलाहना देने गईं तो आरोपियों ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए अपने घर से भगा दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी नूरहशन, दानिश, मोनिश, शोकिन, शीबा, मोशिदा ने लाठी डंडों स...