मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- भोपा। क्षेत्र के गांव में रात्रि में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। भोपा क्षेत्र के गांव में बीते बुधवार रात में एक युवक पड़ोस के घर में घुस गया तथा घर में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। गुरुवार को एक व्यक्ति व पीड़िता के साथ बातचीत का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें पीड़िता अपने साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा रही है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमजद को भोपा बिजलीघर के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.