झांसी, फरवरी 26 -- झांसी, संवाददाता कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को पड़ोसी द्वारा जबरन घर में घुसकर छेड़खानी से आहत कक्षा 9वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। यह आरोपी परिजनों ने लगाए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ट्रक चालक है। उसकी पत्नी छोटी बेटी को साथ लेकर शादी समारोह में गई थी। घर पर 16 साल की बड़ी बेटी व कक्षा 9वीं की छात्रा और छोटा बेटा चाची के साथ थे। बुधवार को किशोरी अकेली थी। छोटा भाई स्कूल गया था। तभी पड़ोसी वीरेंद्र साहू उर्फ वीरू घर घुस आया और अंदर से कुंदी लगाकर किशोरी से जबर्दस्ती छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर मारपीट की। कुछ देर बाद जब भाई पहुंचा और आरोपी को जबरन बहन से छेड़खानी देख चीख पड़ा। जबकि किशोरी रो ...