हमीरपुर, दिसम्बर 10 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में चार वर्ष पूर्व दरबाजे खेल रही चार वर्षीय मासूम को टॉफी का लालच देकर वृद्ध ने बुलाकर छेड़खानी की थी। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कीर्ति माला सिंह ने आरोपी को बीस वर्ष का कठोर कारावास व दस हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने 10 दिसंबर 2021 को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि 5 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजे उसकी चार वर्षीय पुत्री दरबाजे खेल रही थी। तभी पड़ोसी 80 वर्षीय स्वामीदीन प्रजापति ने उसकी पुत्री को टॉफी देने के बहाने बुला लिया। इसके बाद उसके नाजुक अंगों से छेड़खानी करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर छोड़ दिया। बच्ची ने घर जाकर पूरी घटना मां को बताई। पुलिस ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.