आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़। कंधरापुर थाना की पुलिस ने कक्षा तीन की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया है। छात्रा ननिहाल में रहकर क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ाई करती है। दो दिन पूर्व शिक्षक ने छात्रा को पढ़ाने के बहाने कार्यालय में बुलाया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा किसी तरह से भाग निकली और परिवार के लोगों को जानकारी दी। नाना की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। कंधरापुर थाना की पुलिस ने गुरुवार को सेहदा के पास से आरोपी शिक्षक अविनाश यादव निवासी गंगरौली थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- खटीमा में खंड शिक्षा अधिकारी से दुर्व्यवहार पर शिक्षकों में आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.