बांदा, दिसम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता परिवार की महिला के साथ छेड़खानी करने से रोकने पर तीन लोगों ने युवक को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। गिरंवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45वर्षीय युवक शनिवार की शाम डिगवाही से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मातादीन के दरवाजे से गुजरा ही था कि पहले से घात लगाए बैठे मातादीन समेत तीन लोगो ने उसे लाठी से पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल ने बताया कि हमलावर एक युवक उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। तभी उसने मना किया। इसी से नाराज होकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.