कौशाम्बी, जून 8 -- पूरामुफ्ती थाना इलाके के एक गांव में घर में अकेली महिला को पाकर युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पति और बेटी को भी पीट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। महिला ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक किसानी करता है। शुक्रवार शाम उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उसके घर पहुंच गया। महिला को अकेली देख वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे महिला के पति और बेटी को भी पीट दिया। पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पिटाई से दंपति समेत बेटी क...