बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 जनवरी की सुबह पांच बजे शौच के लिए जा रही 13 साल की दलित नाबालिग बच्ची के साथ मंचले ने छेड़खानी का प्रयास किया। लड़की किसी तरह उसके चंगुल से निकली और अपने मां के साथ पूछताछ के लिए आरोपी के दरवाजे पर गयी तो रॉड से मारकर उसका दाया हाथ तोड़ दिया। इस घटना में शिकारपुर पुलिस ने दो माह से ज्यादा समय बीतने के बाद पीड़ित लड़की के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच दारोगा सोनू कुमार कर रहे है। दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में लड़की ने गांव के रहने वाले मंचले समेत उसके परिवार के आठ लोगों को नामजद किया गया है। एफआईआर में लड़की ने बताया है कि वह शौच करने के लिए सरेह में जा रही थी। उसी दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.