जहानाबाद, अप्रैल 25 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव में एक नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला आया था। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक की दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गुरफान अली ने बताया कि पोक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...