पीलीभीत, जनवरी 6 -- बरखेड़ा। संवाददाता वार्ड नंबर चार में मंगलवार को एक युवक युवती से अश्लील हरकत कर रहा था। तभी घटना की किसी ने वीडियो बना ली। मामला संदिग्ध लगने पर लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवक दूसरे समुदाय का है और युवती एक कॉलेज में छात्रा है। घटना कस्बे के वार्ड नंबर चार की है। शाम करीब चार बजे एक युवक को कस्बा निवासी एक युवती के साथ अश्लील हरकत करते कुछ लोगों ने देख लिया। पहले लोगों ने उसकी वीडियो बना ली। बाद में युवक और युवती को लोगों ने पकड़कर पूछताछ की, तो दोनों अलग -अलग समुदाय के निकले। इस पर लोग लव जिहाद की चर्चा करने लगे। बताया जा रहा है कि युवक एक गांव का रहने वाला है और वह युवती से मिलने आया था। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। भीड़ ने युवक को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के ...