नैनीताल, दिसम्बर 10 -- भवाली। तिरछाखेत के ग्रामीण छेड़खानी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को कोतवाली पहुंचे। एक युवती ने इस दौरान पुलिस को तहरीर देकर कहा, कि वो मंगलवार शाम 3 बजे कॉलेज से अपने घर जा रही थी। तिरछाखेत वाली सड़क में दो लड़के स्कूटी में आकर छेड़खानी करने लगे। ग्रामीणों ने कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा को बताया कि सेनिटोरियम बाईपास, तिरछाखेत सड़क में आए दिन नशेड़ी बैठे रहते हैं। कहा कि गश्त कर ऐसे अराजकतत्वों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान वीरेंद्र रावत, हिमांशु बिष्ट, धीरज रावत, हेमंत रावत, राजेंद्र सिंह रावत, राहुल कुमार, सुशील कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.