नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर छेनू गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान में करीब 70 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले में वांछित थे और दिल्ली में नए टारगेट की तलाश में दिल्ली आए थे। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान राशिद उर्फ सोनू और फहीम उर्फ डैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, पांच कारतूस और कार बरामद की है। राशिद, मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश है और उस पर 21 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जयपुर में 70 लाख की ज्वेलरी चोरी के मामले में वांछित है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि लुटेरों व चोरों का...