छेड़छाड़ से परेशान छात्रा की खुदकुशी में आरोपी दबोचा
रायबरेली, अगस्त 7 -- सलोन,संवाददाता। कोतवाली की करहिया बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ के बाद पुलिस की कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कक्षा सात की छात्रा को शौच के लिए जाते समय उसके एक रिश्तेदार ने उसका मुंह दबाकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। कहरिया बाजार पुलिस चौकी में सिर्फ उसका प्रार्थना पत्र लेने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत होकर मंगलवार रात छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के खुदकुशी किए जाने की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया। खुदकुशी के बाद अधिकारियों के सामने तेजी दिखाते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.