अमरोहा, फरवरी 5 -- हसनपुर (अमरोहा)। नगर के रहरा अड्डे के नजदीक स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में दूसरे समुदाय के शोहदों की छेड़छाड़ और पुलिस की निष्क्रियता से क्षुब्ध होकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। बुधवार को कॉलोनी की दर्जनों महिलाओं ने अपने घरों पर 'पलायन' के पोस्टर चस्पा कर दिए और सामूहिक इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए सड़क पर उतर आईं। मामले की जानकारी मिलते ही लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद देर शाम पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीब दस वर्ष पूर्व बसी इस कॉलोनी के मुख्य द्वार पर कुछ समय पहले टायर पंक्चर का एक खोखा रख दिया गया था। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि इस खोखे पर दूसरे संप्रदाय के असामाजिक तत्व जमा रहते हैं, जो कॉलोनी की महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकतें और छींटाकशी करते हैं। बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.