कुशीनगर, अप्रैल 6 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिता के अनुसार उनकी बेटी अपने जीजा के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक बाइक से आया और टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। आरोप है कि युवक ने युवती का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। एसओ धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.