मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार को सामने आए इस मामले में पुलिस ने आरोपियों का मामूली धाराओं में चालान कर दिया। इस घटना में एक आरोपी पूर्व मंत्री का बेटा है। रेलवे रोड पर शुक्रवार रात शराब के नशे में स्कूटी सवार दो युवकों ने मां के साथ घर से टहलने निकली बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। फब्तियां कसने के साथ घर में घुसने तक की धमकी दी। आरोपियों ने यह भी कहा कि पुलिस को बुला लो, हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। यह भी पढ़ें- पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे ने की मां-बेटी से छेड़छाड़, साथी सहित गिरफ्तार इनमें से एक युवक भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान का बेटा आर्यमान और दूसरा आरोपी शौर्य गुप्ता है। मां-बेटी ने थ...