लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के एक गांव मे एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि थाना हैदराबाद के एक गांव में एक युवक ने एक किशोरी के छेड़छाड़ करने की घटना हुई थी। जिसकी शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस से की थी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धारा मे मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने नामजद अजय कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...