रामपुर, अप्रैल 26 -- शाहबाद। नगर में छेड़छाड़ के आरोप के बाद भड़की मारपीट और पथराव की घटना में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है और पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार ढकुरिया गांव निवासी आरोपी चालक विजेंद्र उर्फ गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत बच्चों के किराए को लेकर हुई थी, जो बाद में बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ पर भड़कीं महिलाएं, सरेराह बरसाए ईंट-पत्थर कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोप की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी जुटाने...