रुड़की, जुलाई 23 -- रुड़की की ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निकाह की रस्में शुरू होने से पहले ही दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया। बारात में शामिल कुछ युवकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद रिश्ता टूट गया। बारात बिना निकाह के लौट गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने उसी रात दूसरे युवक को बुलाकर युवती का निकाह करा दिया। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव से बारात एक स्थानीय बैंक्वेट हॉल पहुंची थी। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने समारोह में महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ कर दी। लड़की पक्ष द्वारा विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। इसके चलते निकाह की रस...