रुडकी, अगस्त 26 -- दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले के दौरान छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल वीडियो अब्दाल साहब रोड का है। यहां एक युवती के साथ एक युवक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ कर दी। युवती के साथ मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कई युवक आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर लात-घूसे चले। काफी देर तक मौके पर मारपीट होती रही। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया।बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद उर्स मेले में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। उधर, उर्स के मद्दे...