बुलंदशहर, मार्च 1 -- एसीजे एसडी-04 देवेंद्र कुमार के न्यायालय ने नरसेना क्षेत्र में करीब 24 वर्ष पहले एक महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभियुक्त को एक साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अभियुक्त पर एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मॉनीटरिंग सैल के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि यह घटना 31 जनवरी 2002 की है। नरसेना निवासी संग्राम सिंह ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर नरसेना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने 8 मार्च 2002 को ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित कर मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से न्यायालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.