रांची, जून 7 -- रातू, प्रतिनिधि। बिजुलिया गांव में कस्तूरबा स्कूल की महिला कर्मी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर अर्जुन गोप पर 15-20 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से चांदी की चेन, सोने की अंगूठी और पर्स से 2000 रुपये भी छीन लिए। इस मामले में रातू थाना में कांड संख्या 193/26 दर्ज किया गया है। पीड़ित के अनुसार, उसे फोन कर बुलाया गया था, जहां पहले से मौजूद लोगों ने हमला कर दिया। उसे पहले सीएचसी रातू और फिर गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...