सीतापुर, अप्रैल 10 -- सीतापुर, संवाददता। सिधौली इलाके में सिलाई-कढ़ाई सेंटर जा रही मां- बेटी के साथ एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटी की आरोपी ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आरोपी की मां और बहन भी आ गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर उन्हें पीटा। तहरीर के 20 दिन बाद सिधौली पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सिधौली निवासी पीड़िता के मुताबिक वह कढ़ाई का काम करती हैं। बीते 19 मार्च को वह अपनी बेटी के साथ सिलाई कढ़ाई सेंटर जा रहीं थी। वह घर से निकलकर कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी तभी पड़ोस का ही उन्मा बीच राह उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध जताने पर आरोपी लात-घूसों से उन्हें पीटने लगा। चीख पुकार पर आरोपी उन्मा की मां ताबेउन और बहन कुसलमा भी आ गई। तीनों मिलकर उन्हे पीटने लगे। जिससे उनके हाथ- पैर और...