प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- जेठवारा। जेठवारा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छेड़खानी की नीयत से गांव के दो युवक शुक्रवार रात उसके घर में ताकझांक कर रहे थे। शोर मचाने पर भाग निकले। शनिवार सुबह महिला ने दोनों युवकों के परिजनों से शिकायत की तो उन्हें महिला व उसकी बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने मामला शांत कराया। लेकिन पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उक्त आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...