फिरोजाबाद, मार्च 5 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में चारा लेकर लौट रही किशोरियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने किशोरियों के भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्वेश कुमार 3 मार्च को गांव की दो किशोरियों के साथ खेत से घास लेकर आ रहा था। तभी रास्ते में राजेन्द्र पुत्र इन्द्रपाल, शिवम पुत्र गैंदालाल, महेश पुत्र नेत्रपाल, अंकित पुत्र होतीलाल ने मिलकर अश्लील बातें कीं। पीड़िता ने घर पर भाई को घटना से अवगत कराया। उसके बाद भाई ने आरोपियों से अश्लील बातें करने के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर राजेन्द्र ने अपने भाई देवेन्द्र, धर्मेन्द्र, ज्योति पत्नी राजेन्द्र आदि के साथ मिलकर किशोरी के भाई पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने युवक को बेरहमी से पीट...