रामपुर, नवम्बर 27 -- छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने कक्षा छह की छात्रा के भाई के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी। मामला कोतवाली पहुंचा, लेकिन कार्रवाई से पहले ही लोगों ने मध्यस्थता कर रफा-दफा करा दिया। इस मामले की छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। एक गांव निवासी किशोरी नगर के एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। वायरल वीडियो के अनुसार छात्रा का आरोप है कि कॉलेज में पढ़ने वाले बड़ी कक्षा के कुछ छात्र उसके साथ आए दिन छेड़खानी करते हैं। कई बार छात्रा ने अध्यापकों से शिकायत करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। स्कूल में शिकायत भी की गई, लेकिन कोई गौर नहीं दिया गया। आरोप है कि बुधवार को परेशान होकर छात्रा ने अपने भाई को बुला लिया। भाई ने आरोपियों से इस बा...