छेड़छाड़ के मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग को ग्रामीणों संग एसपी से मिले पूर्व सांसद
कन्नौज, जून 30 -- कन्नौज। तिर्वा कोतवाली में दर्ज छेड़छाड़ के मुकदमे को झूठा बताते हुए भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया मंगलवार को दर्जनों ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी विनोद कुमार से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जेल भेजे गए आरोपित को रिहा कराने की मांग की। पूर्व सांसद ने एसपी से कहा कि मुकदमा रंजिश और धन उगाही के उद्देश्य से दर्ज कराया गया है। यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे मुकदमे के जरिए निर्दोष लोगों को फंसाया गया है। दरअसल, 24 जून को एक महिला ने तिर्वा कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया था कि धारानगर गांव निवासी विनय पुत्र दर्शन सिंह, धनंजय पुत्र सुरेश चंद्र, टीपू पुत्र बांकेलाल और रोहित पुत्र धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.