कन्नौज, मई 30 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी और उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। छेड़छाड़ की शिकायत करने पर दोनों पक्षों में तनाव के बाद पथराव भी हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को डीजी तहसील में कहा है कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गांव चार लोग उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पर परिवार के दो अन्य लोग भी चुटहिल हो गए। दूसरे पक्ष से युवक ने घटना की बजह बताते हुए आरोप लगाए की बताया कि गांव के कुछ युवक नशे की हालत में सड़क किनारे बैठे थे। उसकी पुत्री व भाभी शौच के लिए हाईवे किनारे खेतों में गई थी। जिनके...