सुल्तानपुर, मार्च 29 -- कुड़वार (सुल्तानपुर), संवाददाता। कानून का पालन कराने निकली पुलिस पर ही हमला हो गया। युवती की छेड़छाड़ की तहरीर पर जांच करने भांटी गांव पहुंची धम्मौर पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। महिलाओं ने सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली और मोबाइल फोन भी छीन लिया। किसी तरह जान बचाकर थाने लौटी पुलिस ने उप निरीक्षक राजकुमार सिंह की तहरीर पर पांच महिलाओं सहित आठ नामजद और चार पांच अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के भांटी गांव से जुड़ा है। पुलिस की तहरीर के अनुसार गांव की एक युवती ने अंकित यादव पुत्र अनिल कुमार यादव निवासी उघरपुर थाना धम्मौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि अंकित उसके नाना जगन्नाथ यादव के यहां आकर उसका पीछा करता है, ...