मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरनगर। पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान में एक आरोपी को पोक्सो कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी नवाब निवासी सराय थाना फुगाना ने वर्ष 2021 में मकान में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड की थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई विशेष पोक्सो कोर्ट में हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के पश्चात आरोपी को छह साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर दस हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: छेड़खानी का आरोपित दोषी करार, 21 को होगी सजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...