कानपुर, मई 31 -- बिधनू। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के मुताबिक, शनिवार तड़के 16 वर्षीय बहन घर से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं लग पाया तो जानकारी मिली गांव का सूरजपाल किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि करीब एक माह पहले सूरजपाल ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी व किशोरी की सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...