रांची, दिसम्बर 22 -- झारखंड के गिरिडीह से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग महिला के साथ दो लोगों ने साफ छेड़छाड़ की बल्कि उसके ऊपर गर्म तेल डाल दिया। महिला इस घटना में घायल हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई। महिला फास्ट फूड की दुकान चलाती है। जानकारी के मुताबिक दो शख्स अचानक महिला की दुकान पर आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उन्होंने पास में रखा गर्म तेल महिला पर डाल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। उसके हाथ पैर जल गए हैं और सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों की पहचा 25 साल के उदय चौधरी और मनीष चौधरी के तौर पर हुई है। उदय को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मनीष फरार है और पुलिस उसक...