छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती व पिता पर हमला
गोरखपुर, जून 25 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मरकड़ी गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती और उसके पिता पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 15 जून की रात करीब आठ बजे युवती अपने पिता के साथ गांव स्थित पुराने मकान की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में खड़े तीन युवकों ने अश्लील इशारे किए और उसका दुपट्टा खींच लिया। जब पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने अपने अन्य परिजनों को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- दुकान पर बैठी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने धारदार हथियार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की। हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.