छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के पति, देवर पर हमला
फिरोजाबाद, मई 19 -- मक्खनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात पत्नी से छेड़छाड़ करने का विरोध पर दबंगों ने पति और देवर पर लाठी-डंडा और सरिया से हमला कर दिया। जिससे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन सगे भाई सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना गांव अरमराजट की है। पीड़ित के अनुसार गांव के कुछ लोग उसकी पत्नी से लगातार छेड़छाड़ और अभद्रता कर रहे थे। सोमवार रात उसने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। लाठी-डंडा और लोहे की सरिया से हमला कर युवक को घायल कर दिया।एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शबाब और उसके दो भाई आसिफ, इनायत सिंह सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.