छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाइयों को पीटा, रिपोर्ट
कानपुर, जून 6 -- कल्याणपुर। पनकी में बहन को परेशान करने का विरोध करने पर उसके भाइयों को शोहदे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। आरोप है कि देवरिया के हरपुर लखना निवासी योकेश कुमार पनकी की युवती को फोन कर परेशान और बदनाम करने की धमकी देता था। मामले की जानकारी पर भाइयों ने योकेश का विरोध किया। इस पर गुरुवार रात वह अपने साथी अभिषेक तिवारी, हर्षित सिंह और लगभग दर्जन भर युवकों के साथ लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के पास पहुंच गया। आरोपितों ने दोनों भाइयों पर कट्टे की बट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों के सिर फट गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। पनकी एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.