बरेली, जून 25 -- शाही, संवाददाता। बुधवार की सुबह सात बजे गांव की युवती खेत में गई। तभी युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया। वह युवती को खेत में जबरन खींचकर ले जाने लगा। विरोध पर युवती से मारपीट की। किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और मां को घटना बताई। आरोप हैं कि आरोपी युवती के घर पहुंच कर मारपीट करने लगा। युवती को पटककर कपड़े फाड़ दिए। गांव व आसपास के दबंगों ने युवती व उसके परिजनों पर फैसला का दवाब बनाया। किन्तु युवती व परिजन फैसला को तैयार नहीं हुए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राजवीर निवासी कुलछा की गौटया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि आरोपीकई युवतियों एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...