गढ़वा, मार्च 15 -- मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव की मैट्रिक की छात्रा के साथ 22 वर्षीय युवक द्वारा गाय चराने के दौरान छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। उसके खिलाफ पीड़ित छात्रा ने थाना में रविवार को नामजद केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह 14 मार्च को शाम लगभग 5 बजे अपने पशुओं को चरा रही थी। उसी दौरान थाना क्षेत्र के चंद्री निवासी सुनील साह का 22 वर्षीय पुत्र विनय कुमार साह छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। उसके बाद वह चिल्लाते हुए भागने लगी। उसी दौरान उसे पकड़कर गालीगलौज करते हुए मारपीट किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.