बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर वृद्धा सहित तीन लोगों से मारपीट की गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। गांव झमका निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गई। जिसका विरोध करने पर गांव के कुछ लोगों ने उससे, उसके भाई और उसकी वृद्ध मां से मारपीट की। जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...