छपरा, जून 24 -- मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के ड्यूमागढ़ नवका टोला में 20 जून की रात एक शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ का विरोध करना एक दलित युवक को भारी पड़ गया। टरवा परसा से आई बारात में कुछ मनचले ऑर्केस्ट्रा की नर्तकियों के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ कर रहे थे। इसका विरोध करने पर ड्यूमागढ़ नवका टोला निवासी जेपी राम (पिता- रंगीला राम) पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि मनचलों ने जेपी राम के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मारपीट करने में दो नामजद समेत नौ पर केस मांझी थाना पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही...