छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार
कन्नौज, अगस्त 5 -- सौरिख, संवाददाता। थाना सौरिख पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। खडिऩी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ 4 जुलाई को गांव के ही तनू उर्फ राज ने मौका पाकर छेड़छाड़ की थी और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। किशोरी के चिल्लाने से आसपास के लोगों को आता देख युवक धमकियां देते हुए फरार हो गया था। घटना की जानकारी होने पर जब परिजनों ने विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा, आरोपी की तलाश में पुलिस पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.