लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर दबंग सब्जी विक्रेता और उसके साथियों ने फल बेचने वाले के दो बेटों पर गुरुवार रात आगा बाकर इमामबाड़ा के पास हमला बोल दिया। हमले के दौरान चापड़ मार कर सिर फोड़ दिया। फिर पथराव करते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित फल विक्रेता की तहरीर पर सात नामजद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के मुताबिक दोनों ही पक्ष क्षेत्र में एक दूसरे से कुछ ही दूरी पर अपनी दुकान लगाते हैं। फल विक्रेता की बेटी ने सब्जी विक्रेता फुरकान उसके भाई कल्लू और परिचित इरफान के खिलाफ चौक कोतवाली में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने और समझौते का दबाव बना रहे थे। समझौता न करने पर रंजिश मान...